यूआईटी सेक्टर में दिनदहाड़े घर से गैस सिलेंडर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की हरकत
भिवाड़ी, (मुकेश कुमार) यूआईटी सेक्टर में चोरी की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां दोपहर करीब 2 बजे मकान नंबर 1/565 से एक गैस सिलेंडर चोरी हो गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोर की करतूत पास ही लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई, जिसमें आरोपी गैस सिलेंडर उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है।
पीड़ित सुषमा कुमारी ने यूआईटी फेज-3 थाना पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए सिलेंडर वापस दिलाए जाने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। शिकायत मिलते ही थाना पुलिस सक्रिय हो गई है और फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर पूरा मामला खुलासा किया जाएगा।

