खैरथल थाना प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए चलाया गरिमा हेल्पलाइन जागरूकता अभियान

Feb 2, 2024 - 18:22
 0
खैरथल थाना प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों  के लिए चलाया गरिमा हेल्पलाइन जागरूकता अभियान

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना और महिला नीति कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में खैरथल थाना के सहयोग और सौजन्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक चंदवानी ने जानकारी दी कि शुक्रवार को महाविद्यालय में पुलिस थाना खैरथल के सहायक उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह, महिला पुलिस कर्मी सुषमा ने महाविद्यालय में उपस्थित होकर स्वयंसेवकों तथा विद्यार्थियों को गरिमा हेल्पलाइन 1980 से सम्बंधित जानकारी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया एप के विवेकपूर्ण प्रयोग करने के बारे में समझाया। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत जानकारियां सोशल मीडिया पर न डालने और किसी प्रकार के प्रतिबंधित और अवैध हथियारों का प्रदर्शन सोशल मीडिया पर न करने का सुझाव दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर क्राइम, यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा कानूनों आदि के सम्बंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यवाहक प्राचार्य सरस्वती मीणा ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को सदैव सचेत रहने का संदेश दिया उन्होंने यौन उत्पीड़न के किसी भी मामले में छात्राओं को संकोच का त्याग करते हुए कानूनी मदद के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजवीर मीणा, विक्रम सिंह, प्रभुदयाल, शिवराम मीणा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................