विशेष गहन पुनरीक्षण एवं मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक हुई आयोजित

Nov 9, 2025 - 12:24
 0
विशेष गहन पुनरीक्षण एवं मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक हुई आयोजित

नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) रविवार को बानसूर के नारायणपुर रोड स्थित एक निजी स्कूल में निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं छूटे हुए नाम जोड़ने पर विशेष चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता विधायक देवीसिंह शेखावत ने की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है, इसलिए हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होना आवश्यक है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें और जिनके नाम गलत या दोहराए गए हैं, उन्हें सही करवाने की दिशा में सहयोग करें।विधायक शेखावत ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है ताकि आगामी चुनावों में निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित किया जा सके।इस अवसर पर भाजपा जिला उत्तर अध्यक्ष महासिंह चौधरी, जिला पदाधिकारी, BLA-2 तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई और आगामी तिथियों के कार्यक्रम तय किए गए। अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है