दीन मौहम्मद को राजस्थान किसान मजदूर नौजवान सभा का ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी
रामगढ़ (राधेश्याम गेरा ) दीन मौहम्मद को राजस्थान किसान मजदूर नौजवान सभा का ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। राजस्थान किसान मजदूर नौजवान सभा के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र मोर द्वारा कोर कमेटी के अनुमोदन उपरांत मिलकपुर ग्राम पंचायत के दीन मौहम्मद पुत्र दान खान को अलवर जिले की तहसील रामगढ़ का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
दीन मौहम्मद को यह नियुक्ति पत्र उनके गांव मिलकपुर में सौंपते वक्त राजस्थान किसान मजदूर सभा के सक्रिय कार्यकर्ता पूर्व सरपंच कमल चंद अलावडा़, एडवोकेट फकरूद्दीन खां, मिलकपुर सरपंच गुलाब सिंह सैनी, दाऊद खां, अश्विनी शर्मा, मोनू पंच मौजूद रहे और दीन मौहम्मद को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की बधाई और शुभकामनाएं दी।


