कार्यकर्ता मतदाता पुनरावलोकन सूची में बीएलओ की करे मदद - भजनलाल जाटव
हलैना (विष्णु मित्तल) गांव टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक हुई जिसके मुख्य अतिथि करौली धौलपुर के सांसद वं पूर्व कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव रहे। भजनलाल जाटव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि हर बूथ पर नियुक्त कर दिया गया है जो निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर उसमें सभी हिस्सेदारी ले और बीएलओ का सहयोग करे जिससे सही और निष्पक्ष मतदाता सूची तैयार हो सके ।
तोताराम प्रधान ने कहा कि अगर कही भी किसी को।विशेष गहन पुनरीक्षण में कोई परेशानी आती है तो।कांग्रेस पार्टी की। विशेष टीम तैयार कर दी है जो हर बूथ पर आप लोगों की मदद के लिए तैयार रहेगी इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष महेश मीना, पूर्व चेयरमैन विनोद शर्मा प्रदेश प्रवक्ता ऋषि बदनपुरा युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अवस्थी मौजूद रहे

