सड़क निर्माण में बड़ी गड़बड़ी सरपंच सस्पेंड
इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य गंभीर अनिमितता मिली
अलवर में मालाखेड़ा की सालपुर ग्राम पंचायत के सरपंच इमरान खान को पद से हटा दिया गया है। उन पर गांव में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने के आरोप साबित हुआ है। सालपुर ग्राम पंचायत नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के विधानसभा क्षेत्र में आती है।
जिला परिषद अलवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि ग्राम सालपुर में रामस्वरूप जोगी के घर से तेजराम के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य गंभीर अनिमितता मिली। इस मामले की रिपोर्ट जिला परिषद से सरकार को भेजी गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पंचायती राज विभाग ने इमरान खान को प्रशासक पद से पदमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए।
- जांच में दोषी पाए जाने पर हटाया
राज्य सरकार ने 11 फरवरी 2025 के आदेश और जिला कलेक्टर अलवर के 22 जनवरी 2025 के आदेश के तहत इमरान खान को पहले ग्राम पंचायत सालपुर का प्रशासक नियुक्त किया गया था। अब जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें पद से हटा दिया गया है।
आदेश अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव त्रिलोक चंद मीना द्वारा जारी किया गया है। विभाग ने जिला कलक्टर अलवर को निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायत सालपुर में नए प्रशासक की नियुक्ति कर विभाग को अवगत कराया जाए।

