मकराना में एलपीजी के सुरक्षित प्रयोग एवं सावधानी पर कार्यशाला आयोजित

Nov 12, 2025 - 13:37
 0
मकराना में एलपीजी के सुरक्षित प्रयोग एवं सावधानी पर कार्यशाला आयोजित

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के माँ करणी इंडेन गैस एजेंसी के तत्वावधान में तंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घरेलू गैस (एलपीजी) के सुरक्षित उपयोग और सामान्य सावधानियों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर हंसराज ने विद्यार्थियों को घरेलू गैस के सुरक्षित प्रयोग, रिसाव की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियाँ, रेगुलेटर एवं पाइप की समय-समय पर जांच की आवश्यकता तथा आपात स्थिति में किए जाने वाले प्रारंभिक कदमों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि गैस सुरक्षा का पालन न केवल घर की सुरक्षा के लिए बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से एलपीजी उपयोग से जुड़े प्रश्न भी पूछे और सही उत्तर देने वालों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सलीम तंवर ने इंडियन ऑयल एवं माँ करणी इंडेन की टीम का आभार जताया तथा विद्यार्थियों को घर-घर जाकर सुरक्षा संदेश फैलाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में माँ करणी गैस एजेंसी प्रतिनिधि मनोहर सिंह, चंदूजी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................