उदयपुरवाटी में आयुर्वेदिक पंचकर्म हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन
आयुर्वेद चिकित्सा के साथ-साथ आयुर्वेद विद्या की पंचकर्म सेवा उपलब्ध होने लगेगी....... डॉ विनोद सैनी
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में जयपुर रोड पर तहसील कार्यालय के सामने सूर्य नगर कॉलोनी में शनिवार को आयुर्वेदिक पंचकर्म हॉस्पिटल का उद्घाटन हुआ डॉक्टर विनोद सैनी द्वारा निर्मित इस अस्पताल का उद्घाटन उनके माता-पिता के करकमलों द्वारा किया गया l अस्पताल के डॉक्टर विनोद सैनी ने अस्पताल के शुभारंभ पर जानकारी देते हुए बताया कि इस हॉस्पिटल में आयुर्वेद चिकित्सा के साथ-साथ आयुर्वेद विद्या की पंचकर्म सेवा भी उपलब्ध होने लगेगी l
इस दौरान ब्लाक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमावत, ब्लॉक आयुष चिकित्सालय के प्रभारी डॉक्टर राकेश माहिती, अभिषेक सनी , चुंगी नंबर तीन पर स्थित टैगोर फाउंडेशन स्कूल के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक, राजूराम सैनी, प्रीति, दीपक शर्मा, होमो के डॉक्टर जबर खान, सुशील वर्मा, प्रियंका वर्मा, प्रीति वर्मा सहित कई अतिथि और घर परिवार के लोग उपस्थित हुए। पंचकर्म हॉस्पिटल के शुभारंभ के तत्पश्चात भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया l