नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर 20 नवम्बर को
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) अशोका फाउंडेशन व शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के सौजन्य से श्री देवनारायण गुर्जर मंदिर सैंथली,रामगढ. मे निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जा रहा है। चेयरपर्सन सोनिया धीरज जैन हरसाना ने बताया कि गुरुवार, 20 नवंबर ,2025 समय सुबह 09.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक 114 वा आंखों का कैंप लगाया जाएगा । अब तक 5000 से भी ज्यादा मोतियाबिंद के ऑपरेशन करा चुके है । शुभम नागर ने बताया है कि मरीज अपना मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड की 2 फोटो कॉपी शिविर में लेकर आए ।

