सामाजिक कार्यकर्ता की पहल, पुराने मंदिर को बना डाला नया
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) व्यक्ति के अन्दर यदि कुछ नया करने का जुनून हो तो वह कुछ भी कर सकता है। खुदनपुरी अलवर के रहने वाले हरचंद वर्मा जो कि राजस्थान पुलिस मे थानेदार पद पर कार्यरत है । इन्होंने हमेशा से ही समाज व धार्मिक स्थलो पर चढ़-बढ़ हिस्सा लेते है । इनके कार्य हमेशा सराहनीय रहे हैं ।थानेदार ने हाल ही में तिलकपुर धाम आश्रम में तीन आलीशान मेन गेट बनवाये ।
थानेदार ने बताया कि गाँव खुदनपुरी जोहड़ पर जो पचबीर बाबा का 100 साल पूराना मंदिर खण्डित हो रहा था। जोकि पक्षियों की खाने पीने की जगह मानी जाती है ।जो हमसे देखा नहीं जा रहा था। हमने इसका पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया और इस मंदिर को एक नया रूप दिया। यहाँ आस पास के सभी लोग पक्षियों को चुग्गा डालने आते है । बाबा की कृपा से आज हमने इस मंदिर का निर्माण करवाया है। जो कंप्लीट हो गया है!इस मंदिर के नए निर्माण के उपलक्ष में इनके द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया ।


