अब राजस्थान में स्कूल के बच्चों को मिली अनोखी छूट

Dec 5, 2025 - 13:45
 0
अब राजस्थान में स्कूल के बच्चों को मिली अनोखी छूट

जयपुर (कमलेश जैन)  बचपन में किसी न किसी स्कूल में पढ़े हैं।  हर स्कूल के अपने कुछ नियम होते हैं जिसे वहां पढ़ने वाले बच्चों को फॉलो करना होता है। और इसमें सबसे कॉमन नियम वहां का स्कूल ड्रेस पहना होता है। अब स्कूल सरकारी हो या फिर प्राइवेट हो, हर स्कूल का अपना एक ड्रेस होता है जिसे पहनने के बाद ही स्कूल जाया जा सकता है। बच्चे भी जिस स्कूल में पढ़ते होंगे, वो वहां का ड्रेस पहनकर जाते होंगे मगर राजस्थान सरकार ने राज्य में स्कूली छात्रों को एक अनोखी छूट दी है जो अब तक किसी ने सोची नहीं होगी।
सामान्य वेशभूषा में भी स्कूल में मिलेगी एंट्री राजस्थान में स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को लेकर एक फैसला लिया गया है । जो उनके ड्रेस से जुड़ी हुई है। वहां पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अब लोकल कपड़े जो वो आमतौर पर घर पर या फिर कहीं जाते समय पहनते हैं, उसे पहनकर भी स्कूल में जा सकते हैं। सरकार की तरफ से लिए फैसले के मुताबिक सप्ताह में किसी एक दिन बच्चे सामान्य वेशभूषा में भी स्कूल में जा सकते हैं। अब तक ऐसा आपको किसी भी स्कूल में देखने को नहीं मिला होगा और इसी कारण यह एक अनोखी छूट है।
मंत्री मदन दिलावर ने कही ये बात
इस फैसले को लेकर राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर ने  कहा, 'एक सप्ताह में एक दिन(शायद बीच का जो दिन होता है) सामान्य वेशभूषा में वो (स्कूल के छात्र) आ सकते हैं। हमने इसका आदेश जारी कर दिया है। अभी दिन तय नहीं किया गया है। उन्होंने आगे कहा, 'वो कपड़े लोकल बने हुए हों और उसे पहनकर आएं तो और भी अच्छा है।' उन्होंने आगे यह भी बताया कि यह फैसला 1 अप्रैल से पूरी तरह से लागू हो जाएगा अभी मौखिक निर्देश दे दिए गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................