जवाहर नवोदय विद्यालय की 13 दिसम्बर को कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा

Dec 5, 2025 - 13:49
 0
जवाहर नवोदय विद्यालय की 13 दिसम्बर को कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा

परीक्षा में भरतपुर-डीग जिले के शामिल होंगे 1957 छात्र-छात्राएं,,   भरतपुर में 8 एवं डीग जिले में 5 परीक्षा सेन्टर

हलैना (विष्णु मित्तल)भारत सरकार के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा भरतपुर जिले के गांव छौंकरवाडा कलां में संचालित आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6वी प्रवेश परीक्षा-2026 में भरतपुर और डीग जिले के कुल एक हजार 957 छात्र-छात्राऐं शामिल होंगे,भरतपुर जिले के 1313 एवं डीग जिले के 564 परीक्षार्थी है। प्रवेश परीक्षा 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होगी,परीक्षा के लिए कुल 13 परीक्षा केन्द्र बनाऐंग गए,जिसमें भरतपुर जिले में 8 एवं डीग जिले में 5 परीक्षा केन्द्र है। जवाहर नवोदय विद्यालय छौंकरवाडा कलां के प्रधानाचार्य ए.बी.सक्सैना ने बताया कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर से जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6वीं में शिक्षा सत्र -2026 में प्रवेश होगी,जिसके तहत भरतपुर जिले के गांव छौंकरवाडा कलां जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6वीं प्रवेश वास्ते भरतपुर और डीग जिले कुल एक हजार 957 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए,जिसमें भरतपुर जिले के कुल 1 एक हजार 313 तथा डीग जिले के कुल 564 छात्र-छात्राएंे है।

उन्होने बताया कि कक्षा-6वीं के प्रवेश परीक्षा 13 दिसम्बर 2025 को होगी,परीक्षा की सफलता और परीक्षार्थियों के लिए कुल 13 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है,जिसमें भरतपुर जिले में 8 एवं डीग जिले में 5 परीक्षा केन्द्र होंगे। उन्होने बताया कि परीक्षा की नकल की रोकथाम एवं परीक्षा व्यवस्था की सफलता के लिए जिला कलक्टर भरतपुर एवं जिला कलक्टर डीग एवं भरतपुर एसपी,डीग एसपी सहित दोनों जिले के शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और परीक्षा केन्द्रों के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ के सानिध्यं में ये परीक्षा होगी और प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर जवाहर नवोदय विद्यालय से एक-एक स्टाफ लगाया गया है। जिसमें नवोदय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य बी.डी.वर्मा एवं परीक्षा प्रभारी शिवचरणलाल मीणा भी शामिल है। 
- बयाना में सबसे अधिक एवं उच्चैन में सबसे कम परीक्षार्थी
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.बी.सक्सैना ने बताया कि नवोदय विद्यालय छौंकरवाडा कला की कक्षा-6वीं में प्रवेश के लिए भरतपुर जिलें के ब्लॉक बयाना में सबसे अधिक एवं उच्चैन में सबसे कम तथा डीग जिले में ब्लॉक डीग में सबसे अधिक एवं पहाडी में सबसे कम परीक्षार्थी है। ब्लॉक बयाना में 318,भरतपुर शहर में 183,नदबई में 163,रूपवास में 164,सेवर में 140,वैर में 176,उच्चैन में 59,भुसावर में 190 तथा ब्लॉक डीग में 167,कुम्हेर में 114,कामां में 92,नगर में 112,पहाडी में 79 कुल परीक्षार्थी है। 
- नवोदय विद्यालय के परीक्षा केन्द्र 
 नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.बी.सक्सैना,उप प्रधानाचार्य बी.डी.वर्मा एवं परीक्षा प्रभारी शिवचरणलाल मीणा ने बताया कि भरतपुर जिले में राजकीय महाराजा बदनसिंह सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय भरतपुर,मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय भरतपुर, राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय बयाना, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ;अंग्रेजी माध्यमद्ध नदबई,स्वतंत्र सैनानी श्री रामचरन लाल गोयल राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय रूपवास,राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय वैर, शहीद रामबाबू राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय उच्चैन एवं श्री जगन्नाथ पहाडिया राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय भुसावर तथा डीग जिले में केएलजे राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय डीग, राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय कुम्हेर, राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय कामां, अनारदेवी राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय नगर, केशरी सिंह राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय पहाडी परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................