हरसाना मे मनाया डॉ. भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) भारत रत्न डॉ. भीमराव राम अंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर को भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार और 'बाबासाहेब' के नाम से जाना जाता है। डॉ. भीमराव राम अंबेडकर, जिन्हें भारत के नागरिक संविधान के जनक के रूप में जानते हैं, इनका निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ था। समाज में उनके बहुमूल्य योगदान को याद करने के लिए यह दिन पूरे क्षेत्र ही नहीं भारत में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आज बाबा साहब की पुण्यतिथि के उपलक्ष पर अबेडकर पार्क हरसाना में प्रतिमा पर बाबा साहब को फूल माला अर्पित करके श्रद्धांजलि दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिसमें समस्त भीम युवा संगठन हरसाना व लक्ष्मणगढ़ ब्लाक के सामाजिक कार्यकर्ता भीम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह बौद्ध, नरेंद्र नागर (अध्यक्ष), शुभम नागर(उपाध्यक्ष),प्रवीण भाई कनवाडा, प्रदीप नागर, प्रमोद, तरुण बिरेंद्र, नितिन, रवि, मोहित, आदि लोग उपस्थित रहे