एसआईआर में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर मनाया जश्न, जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में बीएलओ का किया सम्मान
वैर, (कैशलेन्द्र दत्तात्रेय) विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा वैर के शत प्रतिशत गणना प्रपत्र ऑनलाइन डिजिटाइजेशन होने के उपलक्ष में शनिवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम वैर गंगाधर मीणा द्वारा सभी बीएलओ, सुपरवाइजर व समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को नगर पालिका परिसर वैर में सामूहिक भोज दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी की उपस्थिति में समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 कर्मचारी सम्मानित किये गये।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर घनश्याम शर्मा, उपखंडाधिकारी भुसावर् राधे श्याम मीणा, तहसीलदार वैर महेश चन्द शर्मा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका वैर जितेन्द्र कुमार गर्ग आदि उपस्थित हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य राष्ट्रीय महत्व का कार्य है इसमें सभी कार्मिकों ने पारदर्शिता एवं टीम भावना से कार्य किया है।


