अंतर्राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई का भंडाफोड़ पुलिस ने किया तस्कर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार-कारतूस बरामद

Dec 7, 2025 - 08:56
Dec 7, 2025 - 14:07
 0
अंतर्राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई का भंडाफोड़  पुलिस ने किया तस्कर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार-कारतूस बरामद

अलवर  (अनिल गुप्ता) अलवर पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। 
पुलिस अधीक्षक अलवर सुधीर चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 06 दिसंबर 2025 को थाना मालाखेड़ा क्षेत्र में अवैध हथियारों की बड़ी खेप आने की सूचना मिली। सूचना के अनुसार आरोपी जाहीद खान निवासी फिरोजपुर झिरका, हरियाणा, नांगल टोडियार गांव में खेतों की रखवाली की आड़ में हरियाणा से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करता था। वह गांव के ही चरण सिंह उर्फ चरनी के बोरिंग पर बनी कोठड़ी में ठहरकर हथियारों का भंडारण करता था।

सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम तुरंत नांगल टोडियार पहुंची, जहाँ रणनीतिक घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से तीन बंदूक बारह बोर, तीन देशी कट्टे 315 बोर, 68 जिंदा कारतूस, 52 खाली कारतूस, 12 पैकट छर्रे, 04 प्लास्टिक थैली बारूद,कारतूस भरने का सामान, तीन लोहे की गुल्ली,तीन लकड़ी गुल्ली, एक हथौड़ा,दो पेंचकस तथा तीन रेती बरामद किए गए।

 पुलिस ने आरोपी जाहीद खान (उम्र 35 वर्ष) निवासी खेडला कला, जिला नूंह (हरियाणा) को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है जिससे इस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का भी खुलासा होने की संभावना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................