सर्दी होते ही जररुतमंद लोगों की सहायता के लिए सामने आई संस्थाएं, वस्त्र वितरित किए
भुसावर(विष्णु मित्तल)अग्रवाल समाज भुसावर भूतपूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल की स्मृति मे उनके परिजनों द्वारा अपनाघर सेवा समिति भुसावर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महात्मा गाँधी विद्यालय नंगला सीर में बच्चों के लिए गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अग्रवाल के परिजनों द्वारा करीब विद्यालय के 50 बच्चों को गर्म जर्सी व ट्राउजर वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीराम धाकड़ व अध्यक्षता समिति संरक्षक सीमा लवली व विशिष्ठ अतिथि अध्यक्ष राजकुमार बंसल रहे। समिति कोषाध्यक्ष अरविन्द बंसल, बृज लाल सैनी, बृजेश सोनी, भूपेंद्र शर्मा, हेमंत मित्तल, शुभम गुप्ता, अशोक सेवक ने संबोधित करते कहा समाज के जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्ग व महिलाओ की सहायता करना अत्यंत सराहनीय प्रेरणादायक पहल है। इस प्रकार की पहल के लिए समाज के भामाशाहो को आगे आकर जरूरतमंदो की मदद करनी चाहिये। जिससे समाज मे भाई चारा बढ़ने के साथ खुशहाली आएगी, जिससे देश तरक्की की और अग्रसर होगा। सीमा लवली ने अपने संबोधन में कहा कि अपना घर आश्रम का उद्देश्य केवल सहायता करना ही नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है। ठंड के मौसम में गर्म वस्त्र वितरण कर हम इन्हें सुरक्षा और स्नेह दोनों का एहसास कराना चाहते हैं।