जिला कलक्टर ने सुनी गैस उपभोक्ताओं की समस्या,पारदर्शिता से होगी आपूर्ति

May 9, 2026 - 17:04
May 9, 2026 - 17:25
 0
जिला कलक्टर ने सुनी गैस उपभोक्ताओं की समस्या,पारदर्शिता से होगी आपूर्ति

भरतपुर / कोश्लेंद्र दत्तात्रेय 9 मई। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने विकास कार्यों का निरीक्षण के समय शनिवार को काली बगीची चौराहे स्थित सूरज गैस एजेंसी पर सिलेण्डर लिए उपभोक्ताओं की सड़क पर लम्बी कतार देखकर काफिले को रोकते हुए लोगों से जानकारी ली तथा मौके पर ही डीएसओ को जांच कर पारदर्शिता से सिलेण्डर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अब एजेंसी नियमित समय पर खुलने के साथ उपभाक्ताओं को नियमित सिलेण्डर आपूर्ति होगी।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर सूरज गैस एजेंसी, काली की बगीची का निरीक्षण किया। गैस एजेंसी का कार्य समय प्रातः 9 बजे से सांय 5.30 बजे तक निर्धारित है परंतु आज गैस एजेंसी 10 बजे खुली थी। एजेंसी संचालक ने सिलेण्डर की गाड़ी समय पर नहीं आने की वजह से कंपनी के पोर्टल पर इसका इंद्राज करने में देरी होने व उपभोक्ताओं की पर्ची नहीं निकलने के कारण गैस एजेंसी खोलने में विलंब होना बताया।
उन्होंने बताया कि जांच के समय पाया गया कि एजेन्सी पर शुक्रवार को 273 सिलिंडर वितरित हुए तथा शनिवार को 360 सिलेण्डर प्राप्त हुए जिसमे से  मई 26 तक की बुकिंग वाले उपभोक्तयो को सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी पर 1542 का बैकलॉग चल रहा है, स्टॉक का मिलान भी सही पाया गया। कंपनी के सेल्स ऑफिसर को एजेंसी देरी से खुलने के संबंध अवगत कराते हुए नियमित सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा गैस एजेंसी संचालक को निर्धारित कार्य समय में एजेंसी खोलने एवं उपभोक्ताओ के लिए पर्याप्त छाया और पानी की व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................