ग्राम पंचायत बुड़सू में स्वीप का संदेश: 'अपना वोट, अपना अधिकार', अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया मतदान का महत्व

Oct 27, 2026 - 17:28
 0
ग्राम पंचायत बुड़सू में स्वीप का संदेश: 'अपना वोट, अपना अधिकार', अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया मतदान का महत्व

मकराना (मोहम्मद शहजाद)

 आगामी पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर मकराना उपखंड के ग्राम पंचायत बुड़सू में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को लोकतंत्र में उनके मताधिकार के महत्व से अवगत कराना तथा चुनावों में शत-प्रतिशत व निष्पक्ष सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

'हर एक वोट से मजबूत होता है लोकतंत्र'

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि एक मजबूत और पारदर्शी लोकतंत्र की नींव नागरिक के प्रत्येक वोट पर निर्भर करती है। अभियान के दौरान "साफ सोच, सही सोच, विकास की ओर", "अपना वोट, अपना अधिकार" तथा "वोट डालो, देश बदलो" जैसे ओजस्वी और प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पंचायत चुनाव में बिना किसी भय, लोभ या दबाव के निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपने परिवारजनों और आसपास के पड़ोसियों को भी अनिवार्य रूप से मतदान केंद्र तक ले जाने की जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।

ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मकराना पंचायत समिति के विकास अधिकारी महावीर प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी सुरेश सिंह चारण, वरिष्ठ सहायक अब्दुल मजीद एवं ग्राम विकास अधिकारी महावीर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................