सुबोध पाराशर डीग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित , सीधे मुकाबले में पुष्पेंद्र सिंह को 19 वोटो से हराया

Dec 12, 2025 - 14:54
 0
सुबोध पाराशर डीग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित , सीधे मुकाबले में  पुष्पेंद्र सिंह को 19 वोटो से हराया

डीग (नीरज जैन) बार एसोसिएशन डीग के शुक्रवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में सुबोध कुमार पाराशर अध्यक्ष निर्वाचित हुए,उन्होंने सीधे मुकाबले में पुष्पेंद्र सिंह को 19 वोटो से पराजित किया। शुक्रवार को न्यायालय परिसर में  3 सदस्यीय चुनाव समिति के सदस्य अनिल कुमार गुप्ता, राजेश शर्मा और देवेंद्र सिंह  एडवोकेट की देखरेख में बार एसोसिएशन के 111 सदस्यों में से 108 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें से सुबोध पाराशर को 63 और पुष्पेंद्र सिंह को 44 वोट मिले जबकि एक वोट निरस्त घोषित किया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष सुबोध कुमार पाराशर को चुनाव कमेटी द्वारा विधिवत वार एशियोसेशन डीग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का साफा बांध कर और माला पहना कर गर्म जोशी से स्वागत किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुबोध पाराशर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप पाराशर के पुत्र और शिक्षाविद्  और भामाशाह नारायण स्वरूप पाराशर के पौत्र है। इस अवसर पर पंकज भूषण गोयल ,हरि कृष्ण शर्मा, राजेश गुप्ता, मनोज बंसल, प्रवीण चौधरी, धर्मेंद्र लोधा, जयप्रकाश शर्मा, गोपाल सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................