स्वच्छता, अभियान के अंतर्गत दुजाना ग्राम पंचायत मे चलाया गया साफ-सफाई अभियान

Dec 14, 2025 - 11:53
 0
स्वच्छता, अभियान के अंतर्गत दुजाना ग्राम पंचायत मे चलाया गया  साफ-सफाई अभियान

सुमेरपुर (राकेश कुमार लखारा) दुजाना ग्राम में रविवार को राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में विभागीय आदेश अनुसार एवं दुजाना ग्राम विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित के निर्देशन आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई गई। जिसमें समस्त कर्मचारी एवं आमजन ने भाग लिया।
सार्वजनिक स्थानों मंदिरों एवं गांव के मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई करवाई गई। एवं स्वच्छता का संदेश दिया। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस पहल का उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं स्वच्छता भी हर नागरिक की जिम्मेवारी है। जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि गुणराज मीणा, सहकर्मी छगलाल मीणा, सीएससी ई मित्र संचालक कांतिलाल प्रजापत, दूदाराम मीणा, मोहनलाल मीणा, बाबूलाल सहित सफाई कर्मी संतोष सेन्दर ने बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................