पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा में 518 गैर हाजिर; भरतपुर जिले में 1022 एवं डीग जिले में 417 ने दी परीक्षा

Dec 14, 2025 - 11:55
Dec 14, 2025 - 12:34
 0
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा में 518 गैर हाजिर;  भरतपुर जिले में 1022 एवं डीग जिले में 417 ने दी परीक्षा

हलैना (विष्णु मित्तल) केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली के द्वारा देशभर में 13 दिसम्बर को जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6वी प्रवेश परीक्षा-2026 आयोजित हुई,जिसके तहत भरतपुर जिले के गांव छौंकरवाडा कलां में संचालित आवासीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6वी में कुल 80 स्थान के लिए प्रवेश परीक्षा हुई,जिसमें भरतपुर जिले और डीग जिले के कुल एक हजार 957 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। परीक्षा में कुल 1957 में से 1439 छात्र-छात्राओं ने लिखित परीक्षा दी। भरतपुर जिले में 1022 एवं डीग जिले में 417 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। दोनों जिले में कुल 518 छात्र-छात्राऐं गैर हाजिर रहे। 
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय छौंकरवाडा कलां के प्रधानाचार्य ए.बी.सक्सैना,उप प्रधानाचार्य बी.डी.वर्मा एवं परीक्षा प्रभारी शिवचरणलाल मीणा ने बताया कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा 13 दिसम्बर को देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6वीं में शिक्षा सत्र -2026 में प्रवेश हुई। जिसके तहत भरतपुर जिले के गांव छौंकरवाडा कलां जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6वीं में कुल 80 स्थान के लिए में भरतपुर जिले और डीग जिले के सरकारी तथा मान्यता प्राप्त कक्षा-5वीं में पढ रहे कुल एक हजार 957 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया।

भरतपुर जिले से एक हजार 313 एवं डीग जिले से 564 छात्र-छात्राऐं थे। परीक्षा की सफलता के लिए कुल 13 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है। भरतपुर जिले में 8 एवं डीग जिले में 5 परीक्षा केन्द्र बनाए गए। ये परीक्षा 13 दिसम्बर को आयोजित हुई और कुल 1957 में 1439 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा में कुल 518 छात्र-छात्राऐ गैर हाजिर रहे। कुल 73.53 प्रतिशत छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे। जिसमें भरतपुर जिले में 73.23 प्रतिशत एवं डीग जिले में 73.93 प्रतिशत उपस्थित रहेभरतपुर जिले में 1313 में 1022 तथा डीग जिले में 564 में 417 छात्र-छात्राऐ गैर हाजिर रहे। उन्होने बताया कि परीक्षा को सफल बनाने में भरतपुर व डीग जिले के जिला कलक्टर,जिला पुलिस अधीक्षक,जिला शिक्षा अधिकारी,केन्द्राधीक्षक,परीक्षा केन्द्र संस्था प्रधान व अन्य स्टाफ,नवोदय विद्याालय परिवार,मिडिया आदि का सहयोग अच्छा रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................