विकास रथों का ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा भव्य स्वागत, ग्रामीणों को ऑडियो-वीडियों एवं प्रचार साहित्य से मिल रही है जानकारी

Dec 18, 2025 - 13:55
 0
विकास रथों का ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा भव्य स्वागत, ग्रामीणों को ऑडियो-वीडियों एवं प्रचार साहित्य से मिल रही है जानकारी
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी देने चलाये जा रहे विकास रथ गांव-गांव में अलख जगाने का कार्य कर रहे हैं। रथों से ऑडियो-वीडियो एवं प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी देने के साथ योजनाओं का प्रचार साहित्य भी वितरित किया जा रहा है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि विकास रथों के माध्यम से विधानसभा क्षेत्रवार ग्राम पंचायतों प्रतिदिन एक घंटे वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन कर आमजन को विकास कार्यों एवं योजनाओं का लाभ लेने के तरीकों के बारे में बताया जाता है। रथों में भेजी गई विकास प्रदर्शनी के स्टेण्डों का प्रदर्शन मौके पर किया जाता है, जिससे आमजन को योजनाओं की जानकारी सरल रूप से मिल सके। उन्होंने बताया कि सूचना जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार कराई गई विभागवार उपलब्धियों के फोल्डर, विधानसभावार विकास कार्यों की प्रगति की विकास पुस्तिका का वितरण आम लोगों के बीच करवाया जा रहा है। 
ग्रामीण कर रहें हैं स्वागत-
विकास रथों के ग्राम पंचायतों में पंहुुचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है, महिलायें कलश लेकर रथों की अगवानी करती हैं वहीं पुरूषों द्वारा रथों के साथ आये जनप्रतिनिधियों, कार्मिकों का स्वागत करते हैं। राजीव गांधी सेवा केन्द्रों, ग्राम पंचायत के राजकीय विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर रथों में लगाई गई एलईडी से ऑडियो-वीडियो माध्यम से लघु फिल्मों के द्वारा विकास कार्यों व योजनाओं का प्रदर्शन किया जाता है। आम लोगों को विभागीय योजनाओं के लाभ लेने के तरीके सरकार द्वारा किये गये नवाचारों की जानकारी भी मिलती है।
रथों में सुझाव पेटिका में दे सकते है सुझाव-
आमजन रथों में लगी सुझाव पेटिका में क्षेत्र की समस्याओं अथवा व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं के बारे में अपने सुझाव दे सकते हैं। समस्याओं के निराकरण के लिए लिखित में आवेदन भी सुझाव पेटिका में रख सकते हैं। रथों के समापन के समय सुझाव पेटिका में प्राप्त पत्रों को जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाया जायेगा। जिसके आधार पर विभागवार आवेदनों को सूचीबद्ध कर समय पर निस्तारण कराया जायेगा। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................