जिला कलक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविरों का किया निरीक्षण

Dec 18, 2025 - 13:54
 0
जिला कलक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविरों का किया निरीक्षण

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने जिले में आयोजित ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविरों का बुधवार को निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, इसलिए प्रत्येक परिवादी को मौके पर ही अधिकतम लाभ प्रदान किया जाए।
जिला कलक्टर ने नगर निगम कार्यालय में आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर का निरीक्षण करते हुए विभागवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी अनुभागों को सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए शिविर के दौरान आवासीय पट्टा वितरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र जारी करने तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी परिवादी निराश होकर शिविर से न लौटे। दस्तावेजों की कमी होने पर आमजन को उचित मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी सहायता की जाए, ताकि पात्र नागरिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
इसके पश्चात जिला कलक्टर ने वैर उपखण्ड के हलैना में आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागवार किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राजस्व विभाग से संबंधित किसानों के प्रकरणों को एक दिवस पूर्व पटवारी के माध्यम से चिन्हित कर शिविर के दौरान ही उनका निराकरण किया जाए। उन्होंने व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में पात्र नागरिकों को मौके पर ही स्वीकृति पत्र जारी करने तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पात्र व्यक्तियों के दस्तावेज शिविर में ही तैयार कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि बिजली, पानी, चिकित्सा, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सामूहिक अथवा व्यक्तिगत समस्याओं का संबंधित विभाग शिविर के दौरान ही समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने किसान सम्मान निधि एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का सत्यापन करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से नियमित रूप से प्राप्त हो रही है। उन्होंने अधिकारियों से शिविरों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने बाराखुर्द की क्षतिग्रस्त सडक का निरीक्षण करते हुये पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को सडक की गुणवत्तायुक्त मरम्मत करवाने के निर्देश दिये। 
शिविरों में ये हुये निस्तारण
शिविरों के दौरान लम्बित फार्मर रजिस्ट्री के 13 प्रकरण, 105 किसानों ने गिरदावरी एप डाउनलोड किया तथा 150 किसानों को जानकारी दी गई। कुर्रेजात रिपोर्ट के 8 प्रकरण, 6 आपसी सहमति से प्रकरण, नामांतरण के 55 प्रकरण, जाति प्रमाण पत्र के 35 व मूल निवास के 52 प्रकरण निस्तारित किये गये। इसी प्रकार भूमि राजस्व अधिनियम के 58, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 102 प्रकरणों की आधार सीडिंग, ईकेवाईसी के 50, एलपीजी आईडी मैप के 10, 178 लोगों का उपचार, बीपी-शुगर टेस्ट 65, टीकाकरण 3, टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत 30 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। पीएमजेवाई के 15 कार्ड वितरित, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में 101, दवा का छिडकाव, पीएम मातृ वंदना योजना के तहत 17 पंजीकृत, पोषण ट्रैकर पर एफआरएस एवं ईकेवाईसी के 983 को लाभान्वित किया गया। विद्युत विभाग संबंधी 13 प्रकरणों का निस्तारण, बीज मिनी किट के 16, जनाधार योजना में संसोधन 20 प्रकरणों सहित अन्य प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 
इस अवसर पर, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी गंगाधर मीना, ईओ नगर पालिका वैर प्रशिक्षु आईएएस भानु शर्मा, सचिव प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................