64 दिवसीय माँ शाकंभरी पदयात्रा का 30 दिसंबर को उदयपुरवाटी आगमन, होगा भव्य स्वागत

Dec 27, 2025 - 12:27
 0
64 दिवसीय माँ शाकंभरी पदयात्रा का 30 दिसंबर को उदयपुरवाटी आगमन, होगा भव्य स्वागत

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) श्री शाकंभरी भक्त मंडल कोलकाता के तत्वाधान  मे आयोजित पदयात्रा का 30 दिसंबर को दोपहर में उदयपुरवाटी आगमन होगा। यात्रा के स्वागत के लिए मां शाकंभरी सेवा समिति सकरायधाम के देखरेख में उदयपुरवाटी ठहराव की संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। 
यह पदयात्रा 29 अक्टूबर 2025 को कोलकाता से रवाना हुई थी जो, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, भरतपुर, जयपुर होते हुए  2 जनवरी 2026 को सकरायधाम पहुंचेगी l इस पदयात्रा में कोलकाता से भाई संदीप  भौतिका, भाई मनोज अग्रवाल पंडित  विकास शर्मा, उनके परिवार के सदस्य और अन्य भक्त निरंतर पदयात्रा करते हुए सकरायधाम में मैया को ध्वज अर्पित करेंगे। 
समिति के अध्यक्ष राजेश धानुका अहमदाबाद के अनुसार पदयात्रा उदयपुरवाटी में 2 दिन ठहराव के दौरान भव्य स्वागत, भोजन, प्रसाद, रात्रि विश्राम और भजनों का आयोजन किया जाएगा, इस पदयात्रा मे बड़ी संख्या में भक्त उदयपुरवाटी पहुंचेंगे। समिति के कोषाध्यक्ष संदीप रामुका और परिवार भक्तों के द्वारा उदयपुरवाटी में पदयात्रा की अगुवानी की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................