जिला परिषद में 30 दिसंबर को अन्य पिछड़ा वर्ग के पिछड़ेपन पर जनसुनवाई /जन-संवाद कार्यक्रम
खैरथल (हीरालाल भूरानी)राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़ेपन के संबंध में जनसुनवाई/ जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 30 दिसंबर 2025 को सभागार जिला परिषद अलवर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगा।
आयोग के निर्देशानुसार आयोजित इस जन-संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनके सुझाव, समस्याएं एवं विचार जानना है, ताकि संबंधित विषयों पर तथ्यात्मक एवं व्यावहारिक जानकारी संकलित की जा सके।
कार्यक्रम के अनुसार जन-संवाद में मा० प्रो० राजीव सक्सैना (सदस्य) एवं मोहन मोरवाल (सदस्य) भाग लेंगे। कार्यक्रम में खैरथल-तिजारा जिलों के जनप्रतिनिधि एवं आमजन भाग लेगें।