ज्ञान, संस्कार और संस्कृति का संगम: उदयपुरवाटी में गूंजी धार्मिक प्रश्नोत्तरी, विजेताओं को मिले मोमेंटो
दीपक पब्लिक स्कूल में धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को मोमेंटो देकर किया सम्मानित
सुमेर सिंह राव / उदयपुरवाटी कस्बे के गौरव पथ स्थित दीपक पब्लिक शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विद्यार्थियों को भारतीय धर्म एवं संस्कृति से जोड़ने तथा उनके ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारतीय धर्म, परंपराओं और सांस्कृतिक ज्ञान से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता के विजेता:
-
प्रथम स्थान: खुश्बू सैनी
-
द्वितीय स्थान: गणेश सैनी
-
तृतीय स्थान (संयुक्त): चांदनी सैनी एवं अश्विनी
विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजेन्द्र कुमावत द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
'सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ना जरूरी' आयोजक डॉ. राजेन्द्र कुमावत ने कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में बच्चों को अपनी धर्म-संस्कृति और गौरवशाली अतीत से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में संस्कार, तर्क क्षमता और जिज्ञासा का विकास होता है।
संस्था प्रधान हरलाल सिंह ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए समय-समय पर ऐसे संस्कारपरक कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर अतिथि शिवपाल सैनी, विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

