विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांगः जांगिड़ महासभा ने सीएम भजनलाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Jan 6, 2026 - 02:43
 0
विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांगः जांगिड़ महासभा ने सीएम भजनलाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 खैरथल-तिजारा (राजस्थान) अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा ने सोमवार को खैरथल जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की पुरजोर मांग की गई है।

महासभा के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में कहा कि राजस्थान में जांगिड़ सुथार समाज बड़ी संख्या में निवास करता है और भगवान विश्वकर्मा उनके आराध्य देव हैं। जांगिड़ सुथार के अलावा सुरंकार, लोहार, पांचाल सहित कई शिल्पी जातियां भी विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना करती हैं।

सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों, कारखानों, फैक्टरियों और व्यक्तिगत कार्यों में मजदूर, मिस्त्री तथा इंजीनियर किसी भी नए कार्य का शुभारंभ विश्वकर्मा पूजा से ही करते हैं। वर्तमान में राज्य सरकार ने विश्वकर्मा जयंती (माघ शुक्ला त्रयोदशी) पर केवल ऐच्छिक अवकाश घोषित किया हुआ है, लेकिन लंबे समय से समाज इस दिन को पूर्ण सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग कर रहा है।

 महासभा ने सरकार से अपील की है कि इस मांग को स्वीकार कर शिल्पकार समाज को अनुग्रहित किया जाए, जिससे लाखों लोग अपनी आस्था के अनुसार पूजा कर सकें। ज्ञापन सौंपने के दौरान महासभा के कैलाश चंद शर्मा, राजेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र जांगिड़, देशराज जांगिड़, फूलसिंह जांगिड़, गुरुदत्त, योगेश कुमार, सतीश कुमार जांगिड़, राम अवतार, सतीश जांगिड़, मुकेश कुमार जांगिड़, हेमराज जांगिड़ और रमेश जांगिड़ सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। यह मांग शिल्पकला और मेहनतकश समाज की धार्मिक भावनाओं से जुड़ी है। उम्मीद है कि सरकार इस पर सकारात्मक विचार करेगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है