अभी नहीं छंटेगा कोहरा, सर्दी के तेवर अब और होंगे तीखे, मौसम विभाग की चेतावनी
राजस्थान इन दिनों सर्दी की चपेट में है। पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की है कि आगामी दिनों में तापमान और डाउन होने वाला है। साथ ही प्रदेशभर में शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से प्रदेश के 20 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
उनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, डीडवाना कुचामन, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, डीग, कोटपूतली बहरोड़, खैरथल तिजारा, टोंक, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ शामिल है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी किए गए बुलेटिन से पता चला है कि पिछले 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान डाउन हुआ है। सर्वाधिक गिरावट उदयपुर के डबोक में हुई। साथ ही फतेहपुर, सीकर, नागौर, चूरू और माउंट आबू का तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया। मौसम विभाग का मानना है कि इन जिलों आगामी 24 घंटों में और तापमान डाउन होने वाला है।
तापमान डाउन होने के साथ शीतलहर भी चल रही है। ऐसे में सर्दी का प्रकोप और बढ़ने वाला है। ऐसा नहीं है कि केवल रात के समय ही ठंड पड़ रही है। दिन के समय भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लोगों को घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। हालांकि दिन के समय धूप निकलती है लेकिन शीतलहर के चलते धूप का मौसम पर कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहा। धूप के बावजूद सर्दी का