नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू न होने के विरोध में महिलाओं का आक्रोश प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन
खैरथल (हीरालाल भूरानी) नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 पारित होने के बावजूद अभी तक लागू न किए जाने से आक्रोशित महिलाओं ने आज खैरथल जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता की गई जिसमे नगर से पूर्व विधायक अनिता गुर्जर,जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी,डॉ शानू यादव प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,डॉ अंजलि यादव,जिला महामंत्री पवन यादव,अनूप यादव,जिला मंत्री नीलम त्रिपाठी,कंचन तिवारी,सीमा जाटव,हेमलता सिसोदिया आदि ने पद यात्रा कर राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं ने केंद्र की कांग्रेस नीति और नेता राहुल गांधी के दोहरे रवैये के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
अधिनियम लागू करने में देरी: महिलाओं ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में संसद से पारित हो चुका है, लेकिन परिसीमन और जनगणना की आड़ में इसे लटकाया जा रहा है। यह महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों का हनन है।
राहुल गांधी का विरोध: प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि कांग्रेस और राहुल गांधी एक तरफ महिला आरक्षण की बात करते हैं, दूसरी तरफ इसे लागू कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाते। केवल राजनीति करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
- - नारी शक्ति वंदन अधिनियम को तत्काल प्रभाव से बिना किसी शर्त लागू किया जाए।
- - 2029 का इंतजार खत्म कर अगले चुनाव से ही महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाए।
- - महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ठोस नीति बनाई जाए।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता नगर से पूर्व विधायक अनिता गुर्जर ने कहा, "सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन महिलाओं के अधिकार अब और नहीं रुकेंगे। अगर अधिनियम को जल्द लागू नहीं किया गया तो यह आंदोलन और उग्र होगा। नारी शक्ति अब चुप नहीं बैठेगी।" प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


