नगर परिषद के कमिश्नर को सरकार ने किया APO, 3 दिन की रिमांड पर भेजे पार्षद और ठेकेदार

Feb 19, 2022 - 06:58
Feb 19, 2022 - 07:06
 0
नगर परिषद के कमिश्नर को सरकार ने किया APO, 3 दिन की रिमांड पर भेजे पार्षद और ठेकेदार

अलवर (राजस्थान/ दीक्षित कुमार) अलवर नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है. एसीबी ने प्रदेश सरकार में मंत्री के करीबी पार्षद नरेंद्र मीणा को पांच लाख 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था. इस मामले में एसीबी ने नरेंद्र मीणा के लिए पैसों का कलेक्शन करने वाले दो ठेकेदारों को भी गिरफ्तार किया है. पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद अब खुलासे होने लगे है.मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने नगर परिषद कमिश्नर को तुरंत प्रभाव से एपीओ कर दिया है. इस मामले में जल्द ही कुछ अन्य अधिकारी और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है. वही नरेंद्र मीणा और दोनों ठेकेदारों को एसीबी की टीम ने शुक्रवार को अलवर की विशेष न्यायालय में पेश किया. जहां एसीबी न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 21 फरवरी तक रिमांड पर भेज दिया है. एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि 21 फरवरी को वापस तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा. जांच पड़ताल में कई अहम जानकारियां मिली है. एसीबी की टीम ने दोनों ठेकेदारों और नरेंद्र मीणा के घर पर सर्च किया है. इन के बैंक खाते फोन लैपटॉप और अन्य चीजों की भी जांच पड़ताल की गई है.इस मामले में  लगातार एसीबी की टीम सभी के मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल रही है. उनके बातचीत और अन्य चीजों को देखा जा रहा है. एसीबी के रडार पर अधिकारी और नेता है. देखना होगा कि आगे एसीबी की कार्रवाई में किन लोगों का नाम सामने आता है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है