राजगढ़ में मंगलवार देर रात फायरिंग: ट्रेडिंग में लॉस होने पर दोस्त के पैर में गोली मारी, दोनों मिलकर करते हैं काम

Jan 7, 2026 - 12:56
 0
राजगढ़ में मंगलवार देर रात फायरिंग: ट्रेडिंग में लॉस होने पर दोस्त के पैर में गोली मारी, दोनों मिलकर करते हैं काम

अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कारोठ गांव में मंगलवार देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लग गई। घायल को पहले राजगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल अलवर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को जयपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।

  • कमाई में नुकसान होने पर बढ़ा विवाद

राजगढ़ थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े 7 बजे सूचना मिली थी कि कारोठ गांव में एक युवक को गोली मार दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि रोहिताश पुत्र अर्जुनलाल मीणा निवासी बूचपुरी और अमन मीणा निवासी नेथला मालाखेड़ा, दोनों कारोठ गांव में मौजूद थे। दोनों ऑनलाइन गेमिंग व ट्रेडिंग के माध्यम से डॉलर लेने का काम करते थे। इसी दौरान लेनदेन में नुकसान होने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद अमन मीणा ने रोहिताश पर फायरिंग कर दी, जिससे उसके पैर में गोली लग गई।

  • आरोपी को किया डिटेन

फिलहाल घायल की ओर से पुलिस थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। राजगढ़ थाने से एक हेड कॉन्स्टेबल को निजी अस्पताल भेजा गया है, जहां घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने आरोपी युवक को डिटेन कर लिया है और मामले की जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................