बड़ौदामेव में बस परिचालक से मारपीट का आरोप: सीट विवाद के बाद एक दर्जन लोगों ने किया हमला, जिला अस्पताल रेफर

Jan 8, 2026 - 06:43
 0
बड़ौदामेव में बस परिचालक से मारपीट का आरोप: सीट विवाद के बाद एक दर्जन लोगों ने किया हमला, जिला अस्पताल रेफर

अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र के गंडूरा गांव में एक निजी बस के परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान बस के शीशे भी तोड़े गए। परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिचालक का आरोप है कि बुधवार देर शाम एक निजी बस अलवर से लक्ष्मणगढ़ जा रही थी। जब बस गंडूरा गांव पहुंची, तो एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसे जबरन रोक लिया। उन्होंने बस परिचालक देवेंद्र कुमार (32), पुत्र गिला राम जाटव, निवासी गंडूरा के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने बस के शीशे भी तोड़े और मौके से फरार हो गए।

बस चालक ने तुरंत घटना की जानकारी घायल परिचालक के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल देवेंद्र को बड़ौदामेव के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद देवेंद्र की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है