दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा।तीन की लोगों की जिंदा जलकर मौत

Dec 17, 2025 - 12:05
 0
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा।तीन की लोगों की जिंदा जलकर मौत

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 

रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 131.5 के पास मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप अन्य वाहनों से टकरा गई, जिससे पिकअप में आग लग गई। हादसे में पिकअप में सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और पदम निवासी सागर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे में घायल चालक की पहचान हन्नी निवासी झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया।
सूचना मिलने पर रैणी पुलिस पहुंची और शवों को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
 पिकअप वाहन के नंबरों से जानकारी मिलने पर वाहन झज्जर (हरियाणा) का पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस ने तीनों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................