तीन घरों में चोरी लाखों रुपए के जेवरात नकदी पार; दहशत व्याप्त
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगावडा में स्थित बैरवा बस्ती में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी कर लाखो रुपये की लागत के सामान पर हाथ साफ कर लिया। जिसकी शिकायत को लेकर ग्रामीण राजगढ़ थाने पहुंचे। जहां उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। गोपाल राम बैरवा ने बताया कि देर रात्रि अज्ञात चोरों ने उन्हें कमरे की कुंदी लगाकर बंद कर दिया। वही चोरों ने करीब 70-80 रुपये की लागत के जेवरात सहित सिलाई मशीन को चोरी कर ले गए। रामलाल बैरवा ने बताया कि पहले चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे बक्से ताला तोड़ दिया। बक्शे में रजाई के कवर में रखे पचास हजार रुपये की नगदी पार कर ले गए। दिलीप कुमार बैरवा ने बताया कि उनके घर मे रखे करीब ढाई लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर लिया। जिसकी शिकायत उन्होंने राजगढ़ थाने में करदी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

