विधार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए
अलवर (अनिल गुप्ता) आदिवासी सेवा संस्थान के तत्वाधान में भामाशाह द्वारा राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव प्रतापपुरा में विद्यार्थियों को गरम स्वेटर वितरित किए गए।
संस्थान के लल्लू राम खुर्द ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी सेवा संस्थान के तत्वाधान में जर्सी वितरण किया जाता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भामाशाह द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव प्रतापपुरा एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय थोसड़ा के 153 विद्यार्थियों को गरम स्वेटर वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं भामाशाह ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए समाज के सक्षम व्यक्तियों को आगे आना चाहिए और जन कल्याण के कार्यों में अपना सहयोग करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि एसीबीओ कमलराम मीणा ने आदिवासी सेवा संस्थान एवं भामाशाह द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों का सच्ची लगन और मेहनत से पढ़ाई करने का आह्नानकिया।
सभी अतिथियों एवं आदिवासी सेवा संस्थान के सदस्यों का माला व साफा द्वारा स्वागत किया गया एवं समापन पर इस पुनीत कार्य के लिए भामाशाह आदिवासी सेवा संस्थान का आभार प्रकट करते हुए सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।


