भरतपुर स्थापना दिवस समारोह-2026 की तैयारियों हेतु बैठक 9 जनवरी को होगी आयोजित

Jan 8, 2026 - 13:12
 0
भरतपुर स्थापना दिवस समारोह-2026 की तैयारियों हेतु बैठक 9 जनवरी को होगी आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर स्थापना दिवस समारोह-2026 के सफल आयोजन एवं तैयारियों के संबंध में जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में 9 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि बैठक में संबंधित अधिकारियों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधितों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर समारोह को भव्य एवं सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................