स्वामी ध्यानगिरी महाराज की 34वीं बरसी महोत्सव की तैयारियां शुरू; 11 जनवरी को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) शहर के आनंद नगर कॉलोनी स्थित गुरु मंगलगिरी सन्यास आश्रम (शिवालय) में स्वामी गोविंदगिरी महाराज के सानिध्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें बरसी महोत्सव और रक्तदान शिविर की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
पूज्य सिंधी पंचायत अलवर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने बताया कि दो दिवसीय बरसी महोत्सव 13 और 14 जनवरी को आयोजित होगा। इससे पहले 11 जनवरी (रविवार) को एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इन सभी आयोजनों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सेवादारों को सौंपी गई है।
रक्तदान शिविर 11 जनवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आश्रम परिसर में आयोजित किया जाएगा।
बरसी महोत्सव के पहले दिन, 13 जनवरी मंगलवार को प्रातः 5:15 बजे आश्रम से आनंद नगर कॉलोनी के प्रमुख मार्गों से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद प्रातः 11:15 बजे ध्वजारोहण और सायं 6 बजे आरती होगी। सायं 7 बजे सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
दूसरे दिन, 14 जनवरी बुधवार को प्रातः 8 बजे हवन-यज्ञ होगा। दोपहर 12 बजे विशाल आम भंडारा और 12:30 बजे बहराणा साहिब का आयोजन किया जाएगा। सायं 6 बजे महाआरती के साथ सायं 7 बजे पल्लव पाकर बरसी महोत्सव का समापन होगा।
बैठक में समाजसेवी लालचंद रोघा, पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा, पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल के वरिष्ठ प्रवक्ता हीरालाल भूरानी,गोपालदास पेशवानी, मुखी वासदेव दासवानी, मुखी टीकमदास मुरजानी, सेवक लालवानी, विजय बच्चानी, अर्जुन असरानी, अर्जुनदास बाबानी, टीकामदास चंदनानी, नत्थूमल रामलानी, दीपचंद लोढ़ा, नारायण निहलानी, श्याम मंघनानी, जाजन मुलानी, मुरलीधर तीर्थनी, घनश्यामदास भारती, राजकुमार दादवानी, विष्णुमल गनवानी, पूरण केवलानी, प्रेम प्रदनानी, मुरलीधर मनवानी, लक्ष्मण कटारिया, तुलसीदास भूरानी, नामदेव रामानी, पीकू लालवानी, विक्की कटारिया, आकाश चेतवानी, बबन गुरनानी, राजू गनवानी, ईश्वर माखीजा, नानकराम मंघवानी, हरीश भगतानी, कैलाश निहलानी सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे।