बास ठेकड़ा ग्राम पंचायत चिमरावली गोड में ड्रॉपआउट बच्चों को मिला सहारा,
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) ब्लॉक के बास ठेकड़ा गांव में, चिमरावाली गोड़ पंचायत के अंतर्गत, शिव शिक्षा समिति रानोली की कवच परियोजना के तहत चल रहे ब्रिज एजुकेशन सेंटर में ऐसे बच्चे पढ़ते हैं जो स्कूल से ड्रॉपआउट हो चुके हैं या जिनका लर्निंग लेवल कम है।
यहां बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष सहयोग दिया जा रहा है। इसी क्रम में केंद्र पर बच्चों को गर्म कपड़े, बैग, स्टेशनरी और पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस कार्यक्रम में कुल 60 बच्चे शामिल हुए, जिनमें 40 लड़कियां और 20 लड़के थे।
इस पहल का उद्देश्य ड्रॉपआउट और कमजोर सीखने वाले बच्चों को आगे बढ़ने का मौका देना और उन्हें नियमित स्कूल से जोड़ने की तैयारी करना है। पढ़ने की स्कूली सामग्री मिलने पर बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता नजर आया।