तसई में राजपूत समाज की टीम ने बैठक कर महासंगम में आने का दिया निमंत्रण
कठूमर (दिनेश लेखी)। ग्राम तसई में राजपूत समाज के गणमान्य लोगो ने संपर्क कर खेरली में एक फरवरी को आयोजित होने वाले पूर्वी राजस्थान क्षत्रिय महासंगम में आने का निमंत्रण दिया।
सरपंच मुकेशसिहं चौहान ने बताया कि राजपूत समाज के यदुवीर सिहं चौहान खेरली रेल, पृथ्वी सिहं, करतार सिहं नरुका, गोपाल सिहं राजपुर, बिजेन्द्र समूची, रगवीर सिहं डौरोली, बच्चू सिहं नरूका बसेठ, आनन्द किये खोंखर, रमेश सिंह, गजराज सिह, हनुमान सिहं नकका खौंखर, राजबीर सिंह चौहान समूची आदि ने अपने अपने विचार रखे। और राजपूत समाज के गणमान्य लोगो ने तसई में पहुंच कर लोगों से संपर्क कर महासंगम में आने का निमंत्रण दिया।
वही विधानसभा क्षेत्र के गाँव गाँव पहुंचकर राजपूत समाज के लोगों को क्षत्रिय महासंगम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिए जा रहे हैं, जिसमें एकता, गौरव और अधिकारों की पुकार के साथ समाज की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया जा रहा है, और समाज के युवाओं और प्रमुख व्यक्तियों द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण दिए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो सकें।
इस मौके पर राजवीर सिंह पहलवान, हेत सिंह पहलवान, अनेक सिंह, बलवीर सिंह, रामप्रसाद भगत, बहादुर सिंह, भगवान सिंह, माखन सिंह, महेन्द्र सिंह गोविंद सिंह बनैय सिंह, तितर सिंह, सत्येन्द्र सिंह, गंगसिंह, विक्रम सिंह, इन्दर सिंह, मानो उर्फ मानसिंह, कमलसिंह, जलसिंह, नरेन्द्रसिंह, रमेश सिंह एवं समस्त ग्राम वासी मौजूद थे।