भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, महिलाओं ने गाए बधाई गीत, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Jul 8, 2026 - 16:44
 0
भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव, महिलाओं ने गाए बधाई गीत, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

अलवर जिले के सकट क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मुरली मनोहर चतुर्भुज मंदिर पर क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना के साथ ही खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना के लिए ग्रामीणों के सहयोग से चल रहे 24 वे श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को कथा के छठे दिन नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सरपंच फतेह राम मीणा ने बताया कि नंदोत्सव को लेकर भागवत पांडाल को रंग भी रगे गुब्बारों सहित सजावटी वस्तु से सजाया गया ‌। साथ ही पंडाल के पाइपों पर माखन मिश्री से भरी हुई मटकिया लटकाए गई और सजाई गई भगवान श्री कृष्ण की जीवंत झांकी के द्वारा माखन मिश्री से भरी मटकीयों को फोड़ने का चित्रण दर्शाया गया। नंदोत्सव के दौरान सजाई गई भगवान श्री कृष्ण वासुदेव जी बाल गोपाल आदि की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नंदोत्सव के दौरान महिलाओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, कान्हा की सुन के मैं आई यशोदा मैया ले ले बधाई जैसे बधाई गीत गाए और पुष्प व गुलाल वर्षा कर जमकर नृत्य किया और भगवान के जयकारे लगाए नंदोत्सव से पहले कथावाचक संत साईं राम महाराज ने श्रद्धालुओं को राजा दशरथ के चारों पुत्र भगवान श्री राम लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न के जन्म की कथा का प्रसंग सुनाने के साथ ही भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सवों की कथा का प्रसंग बड़े ही रोचक ढंग से सुनाया कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। भगवान की आरती के बाद भगवान को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कथा का समापन 10 जुलाई को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ होगा। इस मौके थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीणा, पूर्व प्रधान जयराम दास स्वामी, सरपंच व प्रशासक मुकेश मंडावरी, रेवड मल सैनी, प्रेम सिंह, दिलिप सिंह राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है