राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्पोर्ट्स मीट 2026 आयोजित:175 लड़कियों ने कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी के खेलों में लिया भाग

Jan 25, 2026 - 15:06
 0
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्पोर्ट्स मीट 2026 आयोजित:175 लड़कियों ने कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी के खेलों में लिया भाग

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स मीट 2026 का आयोजन किया गया। इब्तिदा संस्था के किशोरी शिक्षा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत उमंग किशोरी संदर्भ केंद्र जावली द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 14 गांवों की 175 लड़कियों ने भाग लिया। इन लड़कियों की खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी के लिए 14 टीमें बनाई गई। इन टीमों के अलावा, दूसरा दशक संस्था की कबड्डी टीम ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

स्पोर्ट्स मीट में कबड्डी, खो-खो और रस्साकशी के खेल हुए।
स्पोर्ट्स मीट में कबड्डी, खो-खो और रस्साकशी के खेल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लालचंद मीणा और उपसरपंच मोतीसिंह ने की। इब्तिदा के लोकेशन कोऑर्डिनेटर आसमदीन ने संस्था द्वारा ब्लॉक में महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, महिला अधिकार और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया

स्पोर्ट्स मीट का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उन्हें खेलों के माध्यम से अपने करियर को नई दिशा देने में सहायता करना था। साथ ही लड़कियों के प्रति अनुकूल माहौल तैयार कर सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना भी था। कार्यक्रम में क्रांति महिला मंच की मुखियाओं, स्टाफ सदस्यों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ 250 लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................