नारायणपुर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजितः सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, विभिन्न विभागों की प्रतिभाएं सम्मानित
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में उपखंड कार्यालय स्थित जोधपुर ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, आंगनवाड़ी और पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा, तहसीलदार अनिल कुमार, बीसीएमएचओ दीपेंद्र सिंह शेखावत और थाना प्रभारी रोहिताश सामरिया सहित समस्त पुलिस जाब्ता, आमजन और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

