शहीदों के सम्मान में महुवा में निकाली शिव यात्रा

Feb 14, 2026 - 12:08
 0
शहीदों के सम्मान में महुवा में निकाली शिव यात्रा

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित शहीद स्मारक पर आमजनता के द्वारा पुलवामा में शहीद हुऐ भारत माता के जवानों के लिए शहीद स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीदों की शहादत को याद करते हुये पुष्पांजलि अर्पित की गई।    

इस अवसर पर  पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुडला ने कहा कि देश पर शहीद हुए वीर शहीदों का साहस और बलिदान हमेशा अमर रहेगा और आज का दिन हमें याद दिलाता है कि देश के लिए प्रेम और त्याग ही सच्ची देश भक्ति है। पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुडला ने कहा कि पुलवामा विस्फोट में देश ने 40 जवान खोये है जिनकी शहादत देश का प्रत्येक बच्चा मरते दम तक याद रखेगा 

इसके बाद पूर्व विधायक हुडला अपनी पत्नी प्रेम देवी व अपने कार्यकर्ताओं के साथ तिरगें झण्डे को हाथ में लिये देश भक्ति गीतों के साथ शनि मंदिर, मुख्य बाजार, गणेश मंदिर, किले वाली देवी होकर बडा महादेव मंदिर पर पहुॅचे इस दौरान भगवान शिव की जीवंत झांकी थी। महुवा के बडा महादेव मंदिर पर जलधारा का कार्यक्रम मैं पूर्व मंत्री डॉ. ओमप्रकाश हुडला ने अपनी पत्नी सहित अपने समर्थकों के साथ शिव यात्रा एवं जलधारा कार्यक्रम में भाग लिया

इस दौरान बडे महादेव मंदिर पर  समर्थकों ने पौष बडा कार्यक्रम में  प्रसादी ग्रहण की इस अवसर पर पूर्व विधायक हुडला ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भगवान शिव की महिमा अपरम्पार हैमहाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है इस दौरानआचार्य राधाकृष्ण भारद्वाज के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की अराधना में पूर्व मंत्री हुडला उनकी धर्मपत्नी प्रेम देवी सहित समर्थकों ने विधिवत रूप से भाग लिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महवा अध्यक्ष दिनेश पाटोली, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मण्डावर रामहरी मीना, पूर्व अध्यक्षविष्णु कुशवाह, राजू बैरवा रामगढ, सहित सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................