विधायक राजेंद्र मीणा ने अपने पैतृक गांव मनोहरपुर में तीन दिवसीय लोकोत्सव सुड्डा कन्हैया दंगल मे लिया भाग
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने अपने पैतृक ग्राम मनोहरपुर (धौलाकुआँ) में मंगलवार को रविवार से चल रहे त्रिदिवसीय लोकोत्सव सुड्डा कन्हैया दंगल में सम्मिलित हुए
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि सुदा कन्हैया दंगलों के माध्यम से जहां भाईचारा बढ़ता है वही हमें हमारी संस्कृति सभ्यता से आने वाली पीढ़ी को अवगत कराने का अवसर मिलता है विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि मुझे आज अपने पैतृक गांव मनोहरपुर में तीन दिनों से चल रहे सुड्डा कन्हैया दंगल कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिला यह मेरा सौभाग्य है विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि सुद्धा कन्हैया दंगलों के माध्यम से हमें हमारी लोक संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षात्कार होता है
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि इस दंगल में लोक कलाकारों के स्वरों में गूँजती लोक-संवेदनाएँ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रमाण हैं, जो समाज में समरसता, अपनत्व और संवाद को और अधिक प्रगाढ़ बनाती हैं।
ऐसे आयोजनों से हमारी जड़ों से जुड़ाव और भी सशक्त होता है। सभी आयोजकों, कलाकारों एवं ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूं
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धारा सिंह पीपलखेड़ा विमल जैन ,रूप सिंह सैनी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामफल मीणा, सहित गांव के पंच पटेल महिला पुरुष ग्रामीण जन मौजूद रहे


