16 फरवरी को राजगढ़ में उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर होगा आयोजित

Feb 14, 2026 - 12:12
Feb 14, 2026 - 12:13
 0
16 फरवरी को राजगढ़ में उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर होगा  आयोजित

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) राजस्थान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, अलवर की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 16 फरवरी, सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चौपड़ बाजार में स्थित खंडेलवाल धर्मशाला, राजगढ़  में किया जायेगा। जिला उद्योग केंद्र, अलवर से जिला संयोजक पंकज गोयल ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य एम एस एम ई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी देकर उनके व्यवसाय के विकास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाना है। इस दौरान इसकी नीति, ओडीओपी नीति, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा कर उनके लाभ के बारे में बताया जायेगा।

इस दौरान जिन्हें योजना का लाभ लेना है वे उद्यमी अपना उद्यम रजिस्ट्रेशन नम्बर साथ लेकर आयें और जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है वे आधार कार्ड और पेन कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके उद्यम नम्बर प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान योजनाओं का लाभ दिलाने और जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र, अलवर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे जो उद्यमियों के लिए ऋण, सब्सिडी और कम ब्याज दर पर धन उपलब्ध कराने की केंद्र और राजस्थान सरकार की नई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। इस जागरूकता शिविर में अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित सब्जी विक्रेता, दवाईयों के विक्रेता, मोबाईल विक्रेता, ई-मित्र संचालक आदि से सम्पर्क किया गया है और इनके व्हाट्सएप ग्रुपों में भी जानकारी प्रसारित की गई है। क्षेत्रवासियों के लिए घर बैठे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए यह शिविर बहुत लाभकारी होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................