डोकानियां टाउन हॉल में नि:शुल्क नेत्र जांच व पाइल्स रोग निदान शिविर आयोजित; मोतियाबिंद के लिए 25 मरीज का हुआ चयन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में स्थित में बाजार में एसबीआई बैंक के पास वाली गली में स्थित डोकानियां टाउन हॉल ऊ मानव सेवार्थ संकल्पित संस्था एलएन. डोकानिया चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के तत्वावधान में सोमवार 9 मार्च को डोकानिया टाउन हॉल में नि:शुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं पाइल्स रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मां शाकंभरी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
संयोजक श्याम सुंदर डोकानिया ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से यह 64वां चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर के नेत्र विशेषज्ञों ने 120 मरीजों की आंखों की जांच की, जिनमें से 25 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
वहीं जयपुर के पाइल्स रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएन. मान ने 50 मरीजों को पाइल्स रोग संबंधी परामर्श देकर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की। शिविर को सफल बनाने में प्रमोद मिश्रा, विमल बंसल, उस्मान मणियार, कजोड़ मल सैनी, दीपक सैनी, गौरीशंकर शर्मा, जयप्रकाश लोहिया, सुशील रामुका एवं देवेंद्र शर्मा का विशेष सहयोग रहा।