11 मार्च को होगा माता शीतला का जागरण व पूजन

Mar 9, 2026 - 18:26
 0
11 मार्च को होगा माता शीतला का जागरण व पूजन

राजगढ (अलवर/अनिल गुप्ता)  कस्बे मालाखेड़ा गेट पर स्थित माता शीतला के मंदिर परिसर मे 11 मार्च की सांयकाल सात बजे माता के विशाल संगीतमय जागरण का आयोजन किया जावेगा।
माता शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र दाधीच ने बताया कि शीतलाष्टमी के पावन पर्व पर प्रातःकाल समिति के पदाधिकारियों द्वारा 108 घड़ों व पंचामृत से माता शीतला का विशेष जलाभिषेक किया जावेगा उसके उपरांत माता  को विशेष भोग अर्पित किया जावेगा
मंदिर सेवक गिर्राज प्रजापत ने बताया कि शीतला अष्टमी के पावन पर्व माता की महिमा अपार होती है। खेम सिंह आर्य ने बताया कि शाम को माता का संगीतमय जागरण  आयोजित किया जाएगा जिसमें आसपास और दूरदराज के माता के भक्तजन  शामिल होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................