नीमकाजोड़ा में गोपाल जी मंदिर पुजारी व ग्रामीणों ने की कोर्ट स्टे की पालना करवाने की मांग, दिया ज्ञापन

Jan 18, 2026 - 13:11
Jan 18, 2026 - 13:27
 0
नीमकाजोड़ा में गोपाल जी मंदिर पुजारी व ग्रामीणों ने की कोर्ट स्टे की पालना करवाने की मांग, दिया ज्ञापन

झुंझुनू (सुमेरसिंह राव) झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में स्थित गोपाल मंदिर नीमकाजोड़ा की विवादित भूमि के मामले में न्यायालय के स्थगण आदेश की पालना करवाने के लिए ग्रामीणों ने उदयपुरवाटी एसडीओ को ज्ञापन दिया है l जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी रामजी दास वैष्णव ने एसडीओ को ज्ञापन देकर बताया है कि पटवार हलका छापोली की तन में राजस्व गांव नीमकाजोड़ा में गोपाल जी मंदिर की कुछ भूमि पर पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है l

उपखंड न्यायालय ने 23 नवंबर 2012 से जमीन पर स्थगन आदेश जारी कर रखा था l इसके बावजूद भी वन विभाग के अधिकारियों ने उक्त जमीन पर पुजारी का अतिक्रमण मानते हुए 14 जनवरी को कार्रवाई की l ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वन अधिकारियों को स्थगन आदेश की प्रति दिखाने के बावजूद भी वे नहीं माने और उन्होंने कार्रवाई जारी रखी l ज्ञापन देने वाले ग्रामीणों ने मामले की जांच करवाने और न्यायालय केआदेश की पालना सुनिश्चित करवाने की मांग की है l ज्ञापन देने वालों में सुनील, शिवपाल ,सांवरमल ,मदनलाल ,  बलराम शीशपाल आदि मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................