अर्पण सेवा फाउंडेशन की प्रेरणा से दादा जी की याद में वाटर कूलर सीमेंटेड कुर्सी,सहित 51000 रूपए गौ शाला को भेंट: परिवार की एकता और संस्कारों की दिखी अनूठी झलक

Mar 28, 2026 - 17:00
 0
अर्पण सेवा फाउंडेशन की प्रेरणा से दादा जी की याद में वाटर कूलर सीमेंटेड कुर्सी,सहित 51000 रूपए गौ शाला को भेंट: परिवार की एकता और संस्कारों की दिखी अनूठी झलक

खैरथल (हीरालाल भूरानी) स्थानीय क्षेत्र में समाज सेवा के लिए समर्पित 'अर्पण सेवा फाउंडेशन'  के फाउंडर सदस्य व पूर्व सचिव कृष्ण कुमार यादव ने अपने पैतृक गांव मोठूका में एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृष्ण कुमार ने अपने पूजनीय दादाजी स्व. ओमकार यादव (मुकदम) की पावन पुण्यस्मृति में उनके परिजनों द्वारा जनहित एवं गौ सेवार्थ  योगदान दिया गया। इस कार्यक्रम में यादव परिवार की अटूट एकता और उच्च संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के (अध्यक्ष ) बीरेंद्र सिंह प्रजापति और डाक्टर राजेश मेहता ने अर्पण सेवा फाउंडेशन का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया एवं कृष्ण कुमार यादव (सुपुत्र बाबूलाल यादव) और उनके पूरे परिवार ने अपने स्वर्गीय दादा की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए यह वाटर कूलर भेंट किया है।

उन्होंने बताया कि कृष्ण कुमार के ताऊ स्व. भगवान राम और चाचा स्व. बंशीधर सरपंच, यद्यपि अब इस संसार में नहीं हैं, लेकिन उनके दिखाए मार्ग और परिवार के प्रति उनके प्रेम को जीवंत रखने के लिए सभी भाइयों और उनके बच्चों ने मिलकर इस पुनीत कार्य का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गांव के बस स्टैंड पर राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए एक  वाटर कूलर सप्रेम भेंट किया गया। साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए 6 सीमेंट चेयर भी बस स्टैंड पर स्थापित की गईं। गौ माता के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए खातनोडी श्री बालाजी गौ सेवा समिति को चारे व अन्य प्रबंध हेतु 51,000 रुपये की नकद राशि भेंट की गई। 
 इस दौरान राकेश मुच्छल ,(कांकर दोपा) द्वारा बीमार गौ माता के उपचार हेतु एक मेडिकल स्टैंड दान किया गया। मंच का सफल संचालन महावीर मास्टर और रणवीर द्वारा किया गया। खातनोडी गौशाला एवं मंदिर कमेटी मोढुका ने अर्पण सेवा फाउंडेशन के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का माला व सफा पहनाकर सार्वजनिक अभिनंदन किया।
इस कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन से  ओम यादव (पार्षद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष), दिलबाग,   दौलतराम ,  प्रदीप सुरेडिया , संदीप यादव,टिंकू ,भरताराम ,प्रभु दयाल,  रामजीलाल,  दाताराम, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, राजेश, अशोक, रमेश, रतिराम( बिल्लू) ,शिवराम योगी, खेमचन्द मीना, विरेन्द्र (अध्यक्ष), मोहन लाल गोयल, सोनू गोयल, ज्ञान सिंह, लाल सिंह, कृष्ण, बिल्लू, राम सिंह यादव, नरेश यादव, कैलाश गुर्जर, रोहिताश, मनोहर लाल यादव, रामजीलाल, हरिसिंह, जगदीश , विक्रम यादव, गजानंद, संदीप, राजेश यादव, बाबूलाल , अज़मल, रामकुमार सिंह और लीलाराम योगी (सरपंच) सहित ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................