कठूमर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Mar 28, 2026 - 17:03
 0
कठूमर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कठूमर (दिनेश लेखी)। जिला कलेक्टर अलवर के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए उपखण्ड क्षेत्र कठूमर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।  इसी क्रम में उपखण्ड अधिकारी कठूमर के नेतृत्व में शनिवार को एक संयुक्त टीम का गठन कर कस्बा कठूमर, खेरली व ग्रामीण क्षेत्रों। में पेयजल सप्लाई का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण टीम में नायब तहसीलदार रमेश चंद, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता गिरिराज सिंह मीणा एवं कनिष्ठ अभियंता सविता मीणा शामिल रही। टीम द्वारा कठूमर नगर पालिका क्षेत्र के जनूथरिया मोहल्ले में पेयजल वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पानी की आपूर्ति, टैंकर व्यवस्था एवं पाइपलाइन की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया।

इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल की कमी नहीं होने दी जाएगी और प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि पानी का दुरुपयोग न करें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पेयजल कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आमजन को निर्धारित समय पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जहां भी समस्या सामने आई, उसे तत्काल समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। इधर प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्रवासियों को गर्मी के दौरान पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................